फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The rain passed, money flowed but no water came out from the underbridge.

Jhansi News: बरसात बीती, पैसा बहा लेकिन अंडरब्रिज से नहीं निकला पानी

Fri, 29 Nov 2024 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
The rain passed, money flowed but no water came out from the underbridge.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




झांसी। बरसात को बीते दो माह गुजर गए लेकिन बबीना ब्लॉक के ग्राम खजराहा बुजुर्ग से निकली दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर बने अंडरब्रिज में अब भी पानी भरा हुआ है। लोगों ने कई बार रेलवे के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें कीं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।हालांकि, बरसात के दिनों में ही सभी रेलवे अंडरब्रिज से अधिकारियों ने मोटर लगाकर पानी निकालने का दावा किया था।

अंडरब्रिज में पानी भरा होने के कारण बच्चे रेलवे पटरी से होकर स्कूल जा रहे हैं। पढ़ाई के लिए उन्हें जान जोखिम में डालना पड़ रहा है। वहीं, वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। सरवां, बेदोरा, राजापुर सहित कई गांवों की ओर जाने के लिए इसी अंडरब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है। अंडरब्रिज में पानी भरा होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी मीरा अहिरवार ने बताया कि अंडरब्रिज में दो से ढ़ाई फुट पानी भरा हुआ है। इस कारण हर दिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। दिनेश रजक ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें की लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान नरेंद्र ने बताया कि अंडरपास में पानी भरा लोगों के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



रेलवे के सभी अंडरब्रिज से पानी निकालने की व्यवस्था की गई है। जिम्मेदारों से बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, जन संपर्क अधिकारी, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed