{"_id":"67ca060061bc906362042585","slug":"the-quran-also-gives-exemption-from-fasting-in-some-circumstances-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-508230-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कुरान भी कुछ हालात में देता है रोजे से छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कुरान भी कुछ हालात में देता है रोजे से छूट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दुबई में खेले गए भारत-आस्ट्रेलिया मैच के दौरान गेंदबाज मोहम्मद शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद खड़ा हो गया। कुछ उलमा रमजान में ड्रिंक पीने की निंदा कर रहे हैं तो कई उनकी पेशबंदी में उतरे हैं। समर्थन में आए मौलानाओं का कहना है कि कुरान और हदीस भी कुछ हालातों में रोजे से छूट देता है।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम ने रोजे को फर्ज करार दिया है। अगर कोई शख्स जान-बूझकर रोजा नहीं रखता है तो वह निहायती गुनहगार है। रोजा न रखकर शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया है। वहीं मुफ्ती इमरान नदवी ने कहा कि इस्लाम में ऐसा नहीं कहा गया है कि अगर आप किसी फर्ज या नेशनल ड्यूटी पर है तो भी रोजा रखना ही रखना है। इस्लाम में कहा गया है कि अगर आप सफर कर रहे हैं तो रोजा नहीं भी रख सकते हैं। सफर के बाद जब आप अपने देश या अपने गंतव्य स्थान पर वापसी कर लें तो जो रोज छूट गए हैं, उन्हें दोबारा रखा जा सकता है। व्यक्ति को दूसरों की जिंदगी में हस्तक्षेप करने के बजाय पहले अपनी ओर देखना चाहिए।
विज्ञापन
मुफ्ती अफ्फान असदी ने कहा कि मोहम्मद शमी यहां अपने वतन के लिए खेल रहे थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। यदि वह अपने शरीर को ताकत देने के लिए एनर्जी ड्रिंक ले रहे थे तो कोई गलत नहीं है। उन्होंने अपने वतन को जीत दिलाई। यदि वह एनर्जी ड्रिंक नहीं लेते तो शायद बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते।
विज्ञापन