फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Proctorial Board said that the allegations against the department head were baseless

Jhansi News: बीयू ने लगाया सपा छात्र नेता समेत दो पर प्रतिबंध

Wed, 09 Apr 2025 03:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
The Proctorial Board said that the allegations against the department head were baseless

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू के प्रशासनिक ब्लॉक में विधि के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और विधि विभागाध्यक्ष पर जातिगत भेदभाव के आरोप की जांच के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने मंगलवार को कड़े फैसले लिए हैं। सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव और शैलेंद्र सिंह बसेला पर बीयू में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभागाध्यक्ष पर जातिगत आरोप को भी आधारहीन बताई है। वहीं, आरोप के संबंध में छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए बुधवार को बुलाया गया है।



25 मार्च को विधि के छात्र-छात्राएं एकजुट होकर प्रशासनिक ब्लॉक पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विभागाध्यक्ष पर जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की शाम चार बजे बैठक हुई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने बताया कि विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग पूरी तरह से निराधार व अनुचित है। जिन्होंने पाठ्यक्रम का शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें सेशनल परीक्षा देने से रोका गया है।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जांच में पाया कि कुछ बाहरी व्यक्ति विवि के छात्र-छात्राओं को आंदोलन व अनुचित मांग के लिए उकसाए हैं। इसके चलते शैलेंद्र सिंह बसेला व स्वदेश यादव को बीयू परिसर एवं आवासीय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जातिगत भेदभाव एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के शिकायती पत्र पर केवल एक छात्र अनिरुद्ध प्रताप सिंह भदोरिया के हस्ताक्षर हैं। बुधवार को दोपहर एक बजे चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायतकर्ता छात्र-छात्राओं को अपना पत्र देने के लिए बुलाया गया है। वहीं, स्वदेश यादव का कहना है कि छात्रहितों के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करना पड़ता है। विवि प्रशासन के इस फैसले से डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed