{"_id":"66faf65f00aecc97040a4439","slug":"the-principal-who-did-dirty-things-with-an-innocent-girl-student-was-caught-by-the-police-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-404128-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा मासूम छात्रा संग गंदी हरकत करने वाला प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा मासूम छात्रा संग गंदी हरकत करने वाला प्रधानाचार्य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/मऊरानीपुर। एक प्राइवेट विद्यालय में पांच साल की मासूम छात्रा संग शर्मनाक हरकत करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मऊरानीपुर थाने में पॉस्को एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया गया है।
मऊरानीपुर के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पांच साल की बेटी प्राइवेट स्कूल की छात्रा है। 28 सितंबर को पुत्री विद्यालय गई थी। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ शर्मनाक हरकत की। उसकी हरकतों से मासूम सहम उठी। आरोपी प्रधानाचार्य ने उसके साथ मारपीट की। घर में शिकायत न करने के लिए भी धमकाया। मासूम जब घर पहुंची, तब वह बुरी तरह से डरी हुई थी। वह गुमशुम थी।
अभिभावकों ने किसी तरह बहला-फुसलाकर पूछा, तब उसने प्रधानाचार्य की पूरी करतूत बता दी। यह सुनते ही अभिभावकों के पांव तले जमीन खिसक गई। वह लोग पीड़िता को लेकर मऊरानीपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन भी कराई जा रही है। - सुधा सिंह, एसएसपी