फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The princes felt electric 'current' as soon as they took over the chair

कुर्सी संभालते ही प्रधानों को लगा ‘करंट’

Sun, 01 Aug 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The princes felt electric 'current' as soon as they took over the chair
झांसी। ग्रामसभा का दायित्व संभालते ही ग्राम प्रधानों को बिजली विभाग ने बेसिक स्कूलों का भारी भरकम बिल थमा दिया है। जिले के 850 स्कूलों का आठ करोड़ इकसठ लाख रुपये का बकाया बिल प्रधानों को भेज दिया गया है, जिसका भुगतान उन्हें ग्राम सभा को मिलने वाली निधि से करना होगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 1766 प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों का संचालन किया जाता है। इनमें विद्यालयों में से 850 में बिजली के कनेक्शन हैं। विद्यालयों के बिजली के बिल का 2017 के बाद से भुगतान नहीं किया गया था। बिल की अदायगी किए बगैर ही विद्यालयों में बिजली जलाई जा रही थी। लेकिन अब विद्युत विभाग द्वारा बकाए बिल को वसूलना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से 8,61,84,205 रुपये का बिल ग्राम सभाओं को भेज दिया गया है। इनमें से 31 मार्च 2018 तक के बिल का भुगतान बेसिक शिक्षा परिषद को करना होगा, जबकि 01 अप्रैल से अब तक के बिल की अदायगी ग्राम सभाओं की निधि से करने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, ग्राम प्रधानों को ये व्यवस्था रास नहीं आ रही है। उनका कहना है कि बकाये बिल के भुगतान से ग्राम सभाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। साथ ही उनका कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा नियमित रूप से बिल नहीं भेजा गया, अब एकदम से भारी भरकम बिल भेज दिया गया। इसका भुगतान बेसिक शिक्षा विभाग को ही करना चाहिए।
विज्ञापन

31 मार्च 2018 तक के बिल का भुगतान बेसिक शिक्षा परिषद करेगा। इसके बाद के विद्युत बिल की अदायगी ग्राम सभाओं को करनी होगी। कितना विभाग को देना है और कितना ग्राम सभाओं को, ये तय किया जा रहा है। - वेदराम कौशल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed