{"_id":"6813d0006aa7b97d9d0c9a1a","slug":"the-price-of-flour-fell-due-to-bumper-arrival-of-wheat-jhansi-news-c-11-jhs1002-545759-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गेहूं की बंपर आवक से गिरा आटा का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गेहूं की बंपर आवक से गिरा आटा का भाव
विज्ञापन
झांसी। इस बार मंडी के सभी क्रय केंद्रों पर बंपर खरीद हो रही है। ऐसे में आटा का भाव भी कम हो गया है। मार्च में जहां आटा 37 से 40 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं अब 32-34 रुपये किलो बिक रहा है।
जनपद में गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हुई थी। इसके लिए सभी मंडियों में 67 क्रय केंद्र खोल दिए गए थे पर उस वक्त किसानों की फसल पूरी तरीके से नहीं पकी थी। होली के बाद किसानों की फसल अच्छी तरह पकने के बाद एक अप्रैल से मंडी में गेहूं आना शुरु हो गया था। 10 दिन तक तो खरीद धीमी रही पर 11 अप्रैल के बाद गेहूं खरीद में तेजी आ गई। अब तक करीब साढ़े चार हजार किसानों से लगभग 30 हजार मीट्रिक टन से खरीदा जा चुका है जबकि लक्ष्य 59,500 मीट्रिक टन है। डीएफएमओ संतोष पटेल ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर किसान अपना गेहूं लेकर अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। उधर, आटा विक्रेता मुकेश ने बताया कि अप्रैल में आटा का भाव भी कम हो गया है। संवाद