{"_id":"6a3c40ea336d392f23087f73","slug":"the-post-mortem-of-the-partially-burnt-body-of-the-woman-will-be-conducted-in-gwalior-jhansi-news-c-420-1-jd11004-8702-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अधजली महिला की लाश का पोस्टमार्टम ग्वालियर में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अधजली महिला की लाश का पोस्टमार्टम ग्वालियर में होगा
विज्ञापन
दतिया। दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 किनारे मिली अज्ञात महिला की अधजली लाश की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। शव मिलने के करीब 48 घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय पहुंचे गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि महिला की पहचान के लिए कई लोग पहुंचे, लेकिन अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। शव बुरी तरह जला हुआ होने के कारण उसकी शिनाख्त करना बेहद मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से पुलिस ने शव को ग्वालियर स्थित गजराराजा मेडिकल कॉलेज की फॉरेंसिक टीम के पास भेजा है, जहां विशेषज्ञ पोस्टमार्टम के साथ अन्य वैज्ञानिक जांच भी करेंगे।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। घटनास्थल पर महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई मिली थी, जबकि पास में उसके बालों का जूड़ा भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
रमेश शाक्य, थाना प्रभारी गोराघाट ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की संवेदनशीलता और फॉरेंसिक जांच की आवश्यकता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्वालियर भेजा गया है। डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा, जिसके बाद ही पहचान की पुष्टि हो सकेगी। संवाद