फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The players of Jhansi waved the flag in the zone level rural sports competition

जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़िया ने लहराया परचम

Thu, 09 Dec 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The players of Jhansi waved the flag in the zone level rural sports competition
झांसी। युवा कल्याण विभाग की ओर से मेेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कुश्ती, लंबीकूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जैवलिन व डिस्क थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें झांसी मंडल के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त विकास आयुक्त मिथलेश सचान, युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक अजय कुमार व अर्थ एवं संख्याधिकारी एसएन त्रिपाठी ने किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम व प्रदेश सदस्य राजेश पाल ने किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में पुरुष वर्ग में झांसी ने पहला व कानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में चित्रकूट ने प्रथम व झांसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के पुरुष वर्ग में झांसी की टीम पहले व चित्रकूट द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में कानपुर प्रथम एवं चित्रकूट द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में चित्रकूट के मनीष कुमार ने पहला व झांसी के अंशु रजक ने दूसरा व झांसी के सचिन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में कानपुर की मांडवी ने प्रथम व कानपुर की ही शिवानी द्वितीय एवं झांसी की आरती साहू तीसरे नंबर पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में झांसी के सचिन राजपूत ने पहला, चित्रकूट के मनीष कुमार ने दूसरा और झांसी के जयंत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कानपुर की मांडवी पहले, झांसी की आरती साहू दूसरे व चित्रकूट की फूलमती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में झांसी के खिलाड़ी सचिन राजपूत पहले, चित्रकूट के रोहित यादव दूसरे व झांसी के खिलाड़ी ताहिर खान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में चित्रकूट की रिंकी यादव प्रथम रहीं। प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ में चित्रकूट के सतीश सिंह प्रथम, कानपुर के शिवम कुमार द्वितीय व झांसी के आशीष यादव तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर में झांसी के राजेंद्र कुमार पहले, चित्रकूट के सतीश सिंह दूसरे व कानपुर के शिवानंद तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में झांसी की स्वाती सिंह, कानपुर की श्वेता पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबीकूद कूद के पुरुष वर्ग में झांसी के ऋतिक सिंह प्रथम, कानपुर के असीम खान द्वितीय एवं कानपुर के ही खिलाड़ी विवेक कुमार तृतीय रहे। ऊंचीकूद के पुरुष वर्ग में झांसी के विजय श्रीवास ने पहला, चित्रकूट के लक्ष्मीकांत ने दूसरा व झांसी के खिलाड़ी दुष्यंत सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में झांसी की महिला खिलाड़ी राजा बेटी प्रथम, झांसी की आंशिका द्वितीय और कानपुर की गौरी सक्सेना तृतीय रहीं। शॉटपुट के पुरुष वर्ग में कानुपर के निर्भर सिंह पहले, झांसी के पुनीत पटेल दूसरे एवं चित्रकूट के किशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में चित्रकूट के कपिल तिवारी ने पहला व झांसी के अंशु दागी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कानपुर की वंदना सिंह पहले व झांसी की वर्षा सिंह दूसरे और चित्रकूट की ज्योति वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। जैपलिन में झांसी की रोशनी कुशवाहा प्रथम, चित्रकूट की ज्योति वर्मा द्वितीय एवं झांसी की साक्षी पटेरिया तृतीय रहीं। कुश्ती के 50 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर के अनीश कुमार पहले एवं झांसी के राजदीप दूसरे पर रहे। 54 किलोग्राम में झांसी के दीपक यादव ने प्रथम और चित्रकूट के विक्रम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम में झांसी के मंगल ने पहला व कानपुर के गौरव ने दूसरा स्थान हासिल किया। 69 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर के खिलाड़ी गोविंद ने पहला और झांसी धर्मेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के 43 किलोग्राम भार वर्ग में चित्रकूट की प्रीति व 46 किलोग्राम में कानपुर की शिवानी प्रथम रहीं। वहीं 52 किलोग्राम में चित्रकूट की सपना देवी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed