फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The passenger was given a berth which was not there in the coach, arrangements were made after complaint

Jhansi News: यात्री को वह बर्थ दे दी जो कोच में थी ही नहीं, शिकायत के बाद हुआ इंतजाम

Thu, 06 Feb 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The passenger was given a berth which was not there in the coach, arrangements were made after complaint
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। झांसी से वैष्णो देवी जा रहे एक परिवार के दो सदस्यों को रेलवे की ओर से दो ऐसी सीटें आवंटित कर दी गईं, जो कोच में थी ही नहीं। परेशान यात्री ने मामले की शिकायत रेल मंत्रालय से कर दी। तक ग्वालियर में सीट का इंतजाम हो पाया।


झांसी का एक रेलकर्मी अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहा था। उन्होंने आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराया था। बुकिंग के समय उन्हें छह में से दो आरएसी और बाकी चार टिकट पर एक, दो, तीन और चार वेटिंग मिली थी। ट्रेन का चार्ट बनकर आने पर सभी छह सीटें कंफर्म हो गईं। इनमें तीन और चार वेटिंग के बदले उन्हें कोच की 53 और 54 नंबर बर्थ आवंटित कर दी गईं। ट्रेन नंबर 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस मंगलवार की रात पौने 12 बजे झांसी स्टेशन पहुंची। सभी यात्री ट्रेन के सेकेंड एसी कोच ए-वन में सवार हो गए लेकिन, पूरे कोच में उन्हें 53 और 54 नंबर की सीट नहीं मिली। पता चला कि कोच में 52 ही सीटें थीं। इसके बाद यात्री ने शिकायत रेल मंत्रालय से की। इस पर रेलवे के अधिकारियों ने उससे संपर्क किया। उसने उन्हें अपनी समस्या बताई। इसके बाद यात्री को ग्वालियर में दो सीटों का इंतजाम करा दिया गया। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह स्थिति पैदा हुई है। यात्री को सीटों का इंतजाम करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed