फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The OPD room is in a bad condition, plaster falls every day, a layer of moss on the walls

Jhansi News: ओपीडी कक्ष बदहाल, आए दिन गिरता है प्लास्टर, दीवारों पर काई की परत

Fri, 07 Mar 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The OPD room is in a bad condition, plaster falls every day, a layer of moss on the walls

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज के कई ओपीडी कक्ष बदहाल हैं। आए दिन छत से प्लास्टर गिरता है। सीलन से दीवारों पर काई की मोटी परतें चढ़ी हैं। यह हालात तब है, जब कॉलेज प्रशासन हर साल बिल्डिंगों की मरम्मत के लिए लाखों रुपये खर्च करता है।



मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उपचार के लिए रोजाना सैकड़ों रोगी आते हैं। सीनियर डॉक्टरों के साथ सीनियर रेजीडेंट और जूनियर डॉक्टर (जेआर) उनका उपचार करते हैं। वैसे तो एक-दो ओपीडी कक्षों को छोड़कर अधिकांश की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। सर्जरी की ओपीडी की छत इतनी ज्यादा खराब है कि आए दिन छत से प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है, जिसकी वजह से लेंटर की सरिया तक निकल आई है। यही हाल सर्जरी के सीनियर डॉक्टरों के कक्ष की छत और दीवार का है। इनके कक्ष की दीवार पर सीलन की वजह से काई की मोटी परत जम गई है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी कक्ष और वरिष्ठ डॉक्टर का कक्ष भी बदहाल है। नेत्र रोग की ओपीडी में डॉक्टरों के शौचालय की छत का प्लास्टर टूटकर गिर चुका है।
विज्ञापन


सीनियर डॉक्टरों का कहना है कि भवन की स्थिति से अधिकारी वाकिफ हैं। उनसे यहां के भवनों की स्थिति ठीक करने के लिए कहा भी जा चुका है लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- वर्जन

ओपीडी की बिल्डिंग 1968 की है। समय-समय पर मरम्मत कराई जाती है। कोविड के दौरान ही रंगाई-पुताई कराई थी। यदि ओपीडी में छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा हैं या दीवार खराब हैं तो विभागाध्यक्ष लिखकर दें। कॉलेज की प्राथमिकता ओपीडी से पहले इमरजेंसी और हॉस्पिटल है। - डॉ. ओमशंकर चौरसिया, बिल्डिंग प्रभारी मेडिकल कॉलेज




ओपीडी कक्षों की जर्जर छतों और दीवारों को जल्द सही कराया जाएगा। पता कराया जाएगा कि किस-किस ओपीडी में दिक्कत है। - डॉ. मयंक सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed