फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The next day after his daughter's wedding, a father committed suicide by jumping in front of a train

Jhansi News: बेटी की शादी के अगले दिन पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 17 Feb 2025 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 17 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The next day after his daughter's wedding, a father committed suicide by jumping in front of a train
आत्महत्या का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में बेटी की शादी के अगले दिन पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पिता का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
प्रेमनगर थाना इलाके के हंसारी टपरियन निवासी हजारीलाल अहिरवार (47) पेंटिंग का काम करते थे। उन्होंने 13 फरवरी को बड़ी बेटी आकांक्षा की शादी धूमधाम से की थी। अगले दिन 14 फरवरी को आकांक्षा विदा होकर ससुराल चली गई थी। मृतक के भाई हरनारायण अहिरवार ने बताया कि बेटी की विदाई के बाद से हजारीलाल अवसाद में थे। शनिवार को वह घर से घूमने की बात कहकर हंसारी चले गए थे। वहां उन्होंने खूब शराब पी। परिवार के लोग उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पड़ोसी ने उनका शव सदर बाजार थाना इलाके से गुजरे रेल ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। शव को क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा देख परिजन चीख-पुकार करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बेटी की शादी के बाद से घर में खुशियां छाई हुई थीं। कई रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे लेकिन हजारीलाल की मौत के पास से घर का माहौल गमगीन हो उठा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक की दो बेटियां थीं, जिनमें से छोटी बेटी अभी अविवाहित है। सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed