फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The newborn was thrown into the bush, when the kilkari resonated, the attention of the villagers went

झाड़ी में फेंक दी गई नवजात, किलकारी गूंजी तो गया ग्रामीणों का ध्यान

Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
The newborn was thrown into the bush, when the kilkari resonated, the attention of the villagers went
गुरसराय (झांसी)। नौ माह पेट में तो पाला, लेकिन जन्म होते ही ठुकराकर झाड़ियों में फेंक दिया। उसका कुसूर केवल इतना था कि वो लड़की थी। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई, वरना उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

गुरसराय के ग्राम सिर्वो में मिली नवजात को ग्रामीण अस्पताल लेकर भागे, जहां उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे गोद लेने के लिए भी कई परिवार आगे आए हैं। शनिवार की शाम ग्राम सिर्वो में एक खेत के किनारे झाड़ी में कोई व्यक्ति एक नवजात बालिका को फेंक गया। इसी बीच सीताराम बसोर अपने खेत से लौैट रहे थे। उन्हें बच्चे की किलकारी सुनाई दी। आसपास नजर डालने पर झाड़ियों के बीच एक नवजात बालिका मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान अशोक पटेल को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही हरेंद्र सिंह राजावत, मुन्ना दाऊ, सर्वेश सिंह हैवतपुरा व रमाकांत पटेल भी मौके पर पहुंच गए। वे बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर आए। यहां डा. विजय निरंजन ने उसका परीक्षण किया। बच्ची का वजन डेढ़ किलो निकला और पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई। इस पर सभी ग्रामीणों ने खुशी जताई। इसी बीच सिर्वो के मूलचंद्र अहिरवार व अन्य लोग बच्ची को गोद लेने के लिए अस्पताल पहुंच गए। इस पर डा. विजय निरंजन ने बताया कि बच्ची को पहले चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया जाएगा। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उसकी देखरेख की जाएगी। नियमानुसार उसे गोद दिया जाएगा। बच्ची को एंबुलेंस से मेडिकल भेजा गया। यह घटना गुरसराय क्षेत्र में चर्चा के केंद्र में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed