{"_id":"64cd2e8719efb520d80b1a16","slug":"the-murderer-threatened-the-witness-in-the-court-there-was-an-uproar-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-147978-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कचहरी में हत्यारोपी ने गवाह को धमकाया, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कचहरी में हत्यारोपी ने गवाह को धमकाया, हुआ हंगामा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को पिता की हत्या के मामले में गवाही देने कचहरी पहुंचे गवाह को हत्यारोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमकाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनाक्रम का वीडियो बनाने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच नोकझोंक भी हुई। इससे यहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
पुलिया नंबर नौ निवासी सुमित रायकवार के पिता की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप क्षेत्र के शुभम पर लगा था। आरोपी इस समय जमानत पर बाहर है। शुक्रवार को सुमित अपनी बहन के साथ मुकदमे में गवाही देने पहुंचे। आरोप है कि इसी दरम्यान न्यायालय परिसर की गैलरी में हत्यारोपी शुभम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और गवाही न देने के लिए धमकाया। बावजूद, वह आगे बढ़ता रहा। इस पर सुमित को दूसरी बार धमकाया गया। इस पर उसने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। कुछ पुलिस कर्मचारी घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। इस पर वकीलों ने आपत्ति जताई। इस पर पुलिस और वकीलों के बीच नोकझोंक हो गई। इस बीच पुलिस वादी और उसकी बहन को सुरक्षित बाहर ले आई। जबकि, आरोपी मौके से गायब हो गया। इस दरम्यान लगभग पौन घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।