फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The MP discussed the Bundelkhand Heritage Institute with the Governor

Jhansi News: सांसद ने राज्यपाल से बुंदेलखंड हेरिटेज इंस्टीट्यूट पर की चर्चा

Thu, 24 Oct 2024 03:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
The MP discussed the Bundelkhand Heritage Institute with the Governor
झांसी। सांसद अनुराग शर्मा ने बीयू में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास द्वारा बीयू परिसर में स्थापित किए जा रहे ‘बुंदेलखंड हेरिटेज इंस्टीट्यूट’ की जानकारी दी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि बुंदेलखंड हेरिटेज इंस्टीट्यूट बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित संस्थान होगा। इसका उद्देश्य बुंदेली संस्कृति, कला, साहित्य, परंपराओं, लोक संगीत, नृत्य, ऐतिहासिक धरोहरों व प्राचीन वास्तुकला को संरक्षित करना है। यह न केवल ऐतिहासिक वस्तुओं और सांस्कृतिक दस्तावेजों का संग्रहालय होगा बल्कि शोध और शिक्षा का केंद्र भी बनेगा।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि बुंदेलखंड हेरिटेज इंस्टिट्यूट का निर्माण एक ऐसा स्थान प्रदान करेगा जहां लोग बुंदेलखंड की विरासत को करीब से जान सकें और समझ सकें। इसके माध्यम से क्षेत्र के शिल्प, लोक साहित्य, पारंपरिक पहनावे, स्थापत्य कला और धार्मिक मान्यताओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ, इनका डिजिटलीकरण भी किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सांसद के प्रयासों की प्रशंसा की और संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणादायक बताया। ब्यूरोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed