फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The morning fog blurred, shuddering grew

कोहरे से सुबह धुंधली, सिहरन बढ़ी

Sun, 01 Jan 2017 01:06 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 01 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
The morning fog blurred, shuddering grew
कोहरे से सुबह धुंधली, सिहरन बढ़ी - फोटो : Amar Ujala
साल 2016 के आखिरी दिन सुबह कोहरा और तेज ठंड पड़ी। सिर्फ बीस मीटर की दूरी तक ही दृश्यता रही। ‘धुंधली’ सुबह के कारण लोग घरों में कैद रहे। जो निकले, ठंडी हवाएं चलने से वह कंपकंपाने लगे। नौ बजे मौसम थोड़ा बदला। गुनगुनी धूप ने ठंड को थोड़ा नर्म किया। हालांकि, पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने नए साल में तेज धुंध और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह तेज कोहरा और ठंडी हवाओं ने न्यूनतम पारा नौ डिग्री पर पहुंच गया। सुबह छह से साढ़े आठ बजे तक जनपद कोहरे की चपेट में रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि सुबह की दृश्यता 20 मीटर रही। नौ बजे के बाद सूरज की किरणों ने इसको धीरे-धीरे कम किया। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। नए साल में ठंड और ज्यादा पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम 12 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। काफी कुछ हवाओं के रुख पर भी निर्भर करेगा। यदि हवाएं तेज गति से चलीं तो लोग कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


सुबह से ही अलाव
ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने राहत के लिए अलाव शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सुबह से ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया। जगह-जगह लोग अलाव में हाथ तापते दिखाई दिए। वहीं, घरों में हीटर जलाकर लोगों ने ठंड से बचाव किया। शनिवार को सर्दी का मिजाज अचानक बदलने से शहर में अलाव की संख्या बढ़ा दी गई। पहले जहां नौ स्थानों पर अलाव जल रहे थे अब 17 स्थानों पर अलाव जलाए जाने लगे हैं। सर्दी के बचाव के लिए शहर में पचास से अधिक स्थानों पर अलावा जलाए जाते हैं। लेकिन अभी तक कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ रही थी, इसलिए अब तक नौ प्रमुख स्थानों पर ही अलाव जल रहे थे। इसमें से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड प्रमुख हैं। लेकिन, शनिवार से अचानक बड़ी सर्दी के बाद आठ और स्थानों पर अलावा जलवा दिए गए हैं। यह अलाव सभी टैक्सी स्टैंडों पर शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज रद, बरौनी नहीं आई, दो दर्जन ट्रेन लेट
झांसी। कोहरे की चादर तनते ही ट्रेनों की चाल फिर से बिगड़ गई है। शनिवार को दिल्ली से आने वाली ताज एक्सप्रेस रद कर दी गई। बरौनी एक्सप्रेस 20 घंटा की देरी होने की वजह से नहीं आई। 24 से ज्यादा गाड़ियां पांच से 15 घंटे की देरी से चलीं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार की रात से घना कोहरा छाने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ गई। जिसका असर रहा कि शनिवार की सुबह दिल्ली से झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस शनिवार को 20 घंटा देर थी, जिसकी वजह से अब यह ट्रेन रविवार की सुबह झांसी आएगी। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, पंजाब मेल, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, हरिद्वार-सुल्तानपुर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां पांच से 15 घंटे की देरी से चली। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। तमाम यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed