{"_id":"67d0a07858cf7c70710f0fe9","slug":"the-minister-advised-the-banks-asking-them-to-show-generosity-in-giving-loans-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-511599-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मंत्री ने बैंकों को दी नसीहत, बोले ऋण देने में दिखाएं दरियादिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मंत्री ने बैंकों को दी नसीहत, बोले ऋण देने में दिखाएं दरियादिली
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने नसीहत दी कि बैंकों को ऋण देने में दरियादिली दिखानी चाहिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण देने के मामले में बैंकों की गति धीमी है।
24 जनवरी को योजना लांच की गई थी और अब तक 2.63 लाख आवेदन आ चुके हैं। इनमें से एक लाख आवेदन बैंकों को भेज जा चुके हैं, लेकिन बैंकों ने अब तक 13 हजार से अधिक को ही ऋण बांटा है। झांसी जनपद में 428 बेरोजगारों के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं, लेकिन 265 को ही लाभ मिल पाया है। इसी प्रकार, बुंदेलखंड के सातों जनपदों में 1846 युवाओं के ऋण को स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन सिर्फ 1070 को ही लाभ मिल पाया है। ब्यूरो