फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The melted poles below, the electricity department is waiting for the accident, complaint was made but no action was taken

Jhansi News: नीचे से गल गए खंभे, बिजली विभाग को हादसे का इंतजार, शिकायत हुई पर कार्रवाई नहीं

Fri, 17 Jan 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The melted poles below, the electricity department is waiting for the accident, complaint was made but no action was taken

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। वार्ड 59 में बिजली के कई खंभे नीचे से गल गए हैं। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग को कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।




पार्षद संजीव गुप्ता ने बताया कि खंभे नीचे से गल जाने से कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। एक पोल की तो हालत ऐसी हो गई है कि बच्चे पकड़कर उसे झूलते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पार्षद का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी लिखित शिकायत दे चुके हैं। इसके बाद भी न खंभे बदले जा रहे हैं। न ही कोई कार्रवाई की जा रही है। एक खंभे को तो बिजली विभाग के अधिकारी जल्दबाजी में रस्सी से बांध गए मगर उसे बदला नहीं। बिजली विभाग के एसई चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत गले हुए खंभों को बदलवाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed