{"_id":"67cb5413fe4a8fae110cfd68","slug":"the-mastermind-of-the-sex-racket-gang-was-caught-by-the-police-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-508860-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा सेक्स रैकेट गिरोह का मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा सेक्स रैकेट गिरोह का मास्टर माइंड
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले करीब एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा सेक्स रैकेट संचालक शुक्रवार को सीपरी बाजार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गणेश चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
अयोध्यापुरी कॉलोनी में पुलिस ने सात फरवरी को छापा मारकर सेक्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान पुलिस ने कॉलोनी से महिला एवं पुरुष समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था हालांकि गिरोह का मास्टर माइंड बताया जाने वाला रीतेश सेन निवासी गुदरी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट पकड़े जाने से हलचल मच गई। पुलिस रीतेश को तलाश कर रही थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी रीतेश के गणेश चौराहा के पास होने की खबर लगी। आरोपी को वहां से घेरकर पकड़ लिया। पुलिस रीतेश को ही मास्टर माइंड बता रही है। ब्यूरो