{"_id":"68b9fe10e6d133abf00737e4","slug":"the-lineman-repairing-a-fault-on-the-pole-got-burnt-by-the-current-jhansi-news-c-11-jhs1004-633590-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खंभे पर फाल्ट सुधार रहा लाइनमैन करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खंभे पर फाल्ट सुधार रहा लाइनमैन करंट से झुलसा
विज्ञापन
बारिश में फाल्ट ठीक करने के दौरान हुआ हादसा, घायलावस्था में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अल्पाइन स्कूल के पास खंभे पर फाल्ट सुधार रहे एक लाइनमैन को अचानक करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है।
राजापुर रक्शा के रहने वाला रंजन पाल सूती मिल पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को शिकायत पर वह फाल्ट ठीक करने गया था। यहां अल्पलाइन स्कूल के पास खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गया।
बताया गया कि खंभे पर चढ़ने से पहले उसने शटडाउन भी लिया था लेकिन अचानक लाइन में करंट आने से यह हादसा हुआ। लाइनमैन को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस मामले में उपखंड अधिकारी मोहम्मद मेहताब ने बताया कि बारिश में खंभे पर अर्थिंग के चलते करंट दौड़ गया। इससे यह घटना हुई। फिलहाल लाइनमैन की हालत खतरे से बाहर है।