फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The joy of spring spread, glorification of Mother Sharda was praised

Jhansi News: वसंत का उल्लास छाया, मां शारदा की महिमा का किया गुणगान

Tue, 04 Feb 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The joy of spring spread, glorification of Mother Sharda was praised

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सोमवार को महानगर में श्रद्धा और उल्लास से वसंत पंचमी मनाई गई। शैक्षिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में आकर्षक कार्यक्रम हुए। मां शारदा की आराधना एवं भक्ति की गई। वसंत उत्सव कार्यक्रमों में आकर्षक रंगोली तथा काव्य पाठ कर युवाओं ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।

शहर स्थित कालीबाड़ी में बांधव समिति के तत्वावधान में मां सरस्वती की पूजा हुई। कानपुर के पुरोहित दिलीप कुमार राय ने अनुष्ठान कराया। श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मां सरस्वती की आराधना की। शाम को बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस एवं कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। प्रदीप तरफदार, दीपक मजूमदार, अजीत राय, शिव शंकर चटर्जी, रवि शंकर चटर्जी, अजय लहरी, अरुणेश मोईत्रा, सौमित्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इधर आदर्श युवा समिति के तत्वावधान में प्रेमनगर नगरा में श्रीराम चरित मानस का पाठ, श्रीराम धुन, भजन संध्या व खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ। रविकांत चतुर्वेदी, सियाराम शरण चतुर्वेदी, भरत सेन, चंद्रमोहन सक्सेना, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सिद्धेश्वर मंदिर में ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में वसंत पंचमी पर छोटे बालकों का पाटी पूजन संस्कार हुआ। मां सरस्वती की पूजा एवं आरती की गई। आचार्य राजीव पाठक, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, मनोज पाठक, महेश पांडे, ऋषभ महाराज, संजीव शर्मा, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।




इधर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में वसंतोत्सव का आयोजन हुआ। छात्रा शिवानी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया दीक्षित ने पहला, कशिश ने दूसरा, रंगोली प्रतियोगिता में सना खान ने पहला, महक ने दूसरा, फेस आर्ट प्रतियोगिता में कशिश कुशवाहा ने पहला, करीना ने दूसरा स्थान पाया। प्राचार्या प्रो. अनुभा श्रीवास्तव, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. ज्योति सिंह, डाॅ. दीप सिंह आदि मौजूद रहे।

इधर राजेश साहू क्लब की ओर से वसंत पंचमी पर कार्यक्रम हुआ। शालिनी साहू, पारुल गिल, राजेश साहू, नेहा साहू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed