फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The 'Iron Man's' contribution to the nation's integrity was remembered.

Jhansi News: देश की अखंडता में लौह पुरुष के योगदान को किया याद

Sat, 31 Oct 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The 'Iron Man's' contribution to the nation's integrity was remembered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सरदार पटेल आर्मी की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जनसभा का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी रमा आरपी निरंजन व विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। जबकि, उद्घाटन कालका प्रसाद पटेल ने किया। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों, क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। यात्रा अंबेडकर तिराहा, बस स्टैंड और झलकारी बाई मार्ग से होते हुए एक मैरिज गार्डन पहुंची। यहां जनसभा हुई, जिसकी अध्यक्षता पीतांबर पटेल ने की।
विज्ञापन

सभा में रमा आरपी निरंजन ने समाज की एकता पर बल देते हुए सभी को सरदार पटेल के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सुदेश पटेल, शिवशंकर पटेल, जानकी प्रसाद निरंजन, गुड्डी रानी पटेल, जितेंद्र सिंह, संजीव पटेल, जयप्रकाश पटेल, पन्नालाल पटेल ने भी अपने विचारों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, उनके संघर्षों और देश की अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन बसंत पटेल ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने अपने सहयोगी के साथ महावीर पार्क के आगे पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। इस दौरान सरदार पटेल आर्मी के जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल, मंत्री सौरभ पटेल, राजेन्द्र राहुल, पंकज पटेल, उदय पटेल, मनोज पटेल, रविंद्र पटेल सहित भूपेंद्र सिंह निरंजन, कामेश्वर पटेल, महेश पटेल, पवित्र पटेल, अनिल पटेल, राजेंद्र पटेल, रोहित पटेल आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed