{"_id":"6966aaff1f84eefbfa058fe2","slug":"the-investigation-into-the-ink-throwing-incident-on-the-vice-chancellors-photo-has-been-put-on-hold-jhansi-news-c-11-jhs1019-719234-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कुलपति की फोटो पर स्याही फेंकने की जांच ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कुलपति की फोटो पर स्याही फेंकने की जांच ठंडे बस्ते में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि के कुलपति की फोटो पर स्याही फेंकने के मामले की जांच को समिति ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की शह की वजह से कमेटी ने जांच अभी तक शुरू नहीं की है।
10 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कृषि विभाग के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ था। समारोह में शामिल होने के लिए आए सपा व कांग्रेस नेताओं का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विरोध किया था। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के बाद अभाविप ने बीयू के मुख्य गेट को बंद कर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी थी। इस दौरान कुछ युवाओं ने मुख्य गेट पर कुलपति की लगी फोटो पर स्याही फेंकी थी। इसकी जांच के लिए कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने कमेटी गठित की थी। तब से अब तक कमेटी ने जांच पूरी नहीं की। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मंगलवार को कमेटी से जांच रिपोर्ट के बारे में पूछा जाएगा।