फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The investigation into the encounter of Assad and shooter Ghulam begins

Jhansi News: असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर की जांच शुरू

Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The investigation into the encounter of Assad and shooter Ghulam begins
झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर मामले की मंगलवार को लखनऊ से आई एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे तक क्राइम सीन दोहराया गया। शूटआउट में शामिल एसटीएफ अफसरों को भी शामिल किया गया। इस दौरान एफएसएल टीम ने ब्यौरे जुटाए। पुलिस अफसरों के मुताबिक, जांच में सामने आए तथ्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जांच टीम ने एनकाउंटर के दौरान घटी हर घटना को दोबारा से दोहराया। जांच टीम अपने साथ दो डमी भी लेकर पारीछा डैम के पास स्थित घटनास्थल पर पहुंची। करीब साढ़े बारह बजे से सीन को दोहराना शुरू किया गया। इस दौरान एनकाउंटर में शामिल सीओ नवेंदु कुमार समेत अन्य एसटीएफ जवान मौजूद रहे। सबसे पहले बाइक पर दो पुलिसकर्मी असद एवं गुलाम की तरह बैठ कर आए। एसटीएफ टीम को देखकर यह दोनों कानपुर हाईवे से डैम की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। उनके पीछे लगी एसटीएफ टीम ने उनको घेर लिया। दोनों कच्चे रास्ते पर गिर पड़े। एसटीएफ जवानों ने पोजीशन संभाली। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से हुई क्रास फायरिंग की पड़ताल हुई। करीब डेढ़ घंटे तक यह दृश्य दोहराया गया। जांच टीम ने आने-जाने के रास्तों की लंबाई-चौड़ाई की भी नापजोख की।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के मुताबिक यह पूरी रिपोर्ट विवेेचना में शामिल होगी। बता दें, 13 अप्रैल की दोपहर पांच लाख का इनामी बदमाश असद अपने साथी शूटर गुलाम के साथ एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया था। इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति राजीव लोचन मल्होत्रा की अगुवाई में जांच आयोग बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed