{"_id":"c91f779eee99c2448a6ba3a58e939f5d","slug":"the-importance-of-hygiene-in-the-villages-will-be-adopted-as-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लिए गांवों में बताया जाएगा स्वच्छता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लिए गांवों में बताया जाएगा स्वच्छता का महत्व
झांसी/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए चल रही मुहिम में अफसरों द्वारा गोद लिए गए गांवों में लोगों को सफाई स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए टीम बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ ने अभियान की जिम्मेदारी स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक को सौंपी है। रविवार को अभियान की शुरूआत की गई।
राज्य पोषण मिशन के तहत जनपद के 126 गांवों को मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों ने गोद लिया है। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दौरा करके गांवों में पोषण की स्थिति का जायजा लिया जाता है।
अब मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने इन गांवों में आगे कुपोषण रोकने के लिए लोगों को सफाई-स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक करने की योजना बनाई है।
इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग के अधीन चलने वाले स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक राजीव हिंगवासिया को टीमें बनाकर सभी 126 गांवों के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ के निर्देशों के क्रम में रविवार को जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक राजीव हिंगवासिया के नेतृत्व में टीम ने तहसीलदार सदर के गोद लिए गांव बबीना ब्लाक के मानपुर में कैंप लगाकर लोगों को सफाई-स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने लोगों से कहा कि वह शौच के लिए शौचालय में ही जाएं, शौच के बाद व भोजन के पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।