{"_id":"58dffd9f4f1c1b3f0663e346","slug":"the-hottest-day-of-the-season-was-saturday-on-temprature-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 43 पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 43 पर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
sun
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के इस सीजन का शनिवार सबसे गर्म दिन रहा। पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन पर चटख धूप के बीच गर्म हवाएं चलती रहीं। शुक्रवार को पारा 41 डिग्री पर था। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।
पिछले एक पखवाड़ से पारे का ग्राफ लगातार चढ़ रहा है। चटख धूप और गर्म हवा के थपेड़े अप्रैल की शुरुआत में मई - जून की गर्मी का अहसास करा रहे हैं। शनिवार को भी दिन भर चटख धूप खिली रही, जिससे गर्मी बढ़ी रही। शाम तक गर्म हवाएं बहती रहीं, जो लू का अहसास कराती रहीं। शरीर पसीने से तरबतर रहे। शनिवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, इस सप्ताह मौसम की तल्खी कुछ कम होने की संभावना है। कृषि - मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की मामूली कमी की संभावना है। इस दौरान गर्म पश्चिमी हवाएं 11 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बहेंगी।
व्रत हैं तो सावधानी बरतें
नवरात्र में तापमान में बढ़ोत्तरी उपवास करने वालों के सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकती हैं। उनके लिए इस सीजन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. छवि सहगल ने बताया कि व्रत रहने वाले पानी खूब पीएं। गरिष्ठ खाद्य पदार्थों की जगह लिक्विड को सेवन करें। फल खाएं। सेंधा नमक का इस्तेमाल करते रहें। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। बार - बार कुछ न कुछ खाते - पीते रहें। धूप से बचाव बेहद जरूरी है।