फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The highest purchase of wheat was done in Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड में हुई गेहूं की सबसे ज्यादा खरीद

Thu, 05 Jun 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The highest purchase of wheat was done in Bundelkhand

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र माना जाता है, लेकिन यहां के किसानों ने गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया। इस वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तक पूरे प्रदेश में बुंदेलखंड के किसानों से सर्वाधिक गेहूं की खरीद की गई। हमीरपुर जिला शीर्ष पर रहा तो महोबा दूसरे, झांसी तीसरे, जबकि जालौन गेहूं खरीद के मामले में चौथे स्थान पर रहा।

झांसी मंडल हर बार गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा कर पाने में पीछे रह जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने 17 मार्च से गेहूं खरीद के लिए केंद्र खोल दिए थे। फसल तैयार न होने के कारण इन केंद्रों पर 31 मार्च तक एक भी किसान नहीं पहुंचा था। अप्रैल के पहले सप्ताह से गेहूं की आवक शुरू हुई। 15 अप्रैल से मंडी में गेहूं की बंपर आवक होने लगी। झांसी मंडल को 1.48 लाख मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले मंडल के 12,985 किसानों से लक्ष्य का 60.39 प्रतिशत यानी 88,774 एमटी गेहूं की खरीद हुई। वहीं, पिछले साल मंडल में 69,539 एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। इस हिसाब से पिछले साल के मुकाबले 19,235 एमटी गेहूं की अधिक खरीद हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed