फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The high command and the state leadership stood firm on the appointment of Congress District President

Jhansi News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व में ठनी

Sun, 04 Jun 2023 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The high command and the state leadership stood firm on the appointment of Congress District President
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व में ठन गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिना सूचना दिए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाने का आदेश जारी होने से नाराज शीर्ष नेतृत्व ने नियुक्ति रद्द कर दी। इससे पार्टी में भी हड़कंप मच गया है।
बीती 26 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बलवान सिंह यादव को झांसी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। अचानक हुए इस बदलाव से कांग्रेसी भी आश्चर्यचकित हो गए थे। माना जा रहा था कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहने के बाद ये बदलाव किया गया है। मगर प्रदेश अध्यक्ष ने ये नियुक्ति करते समय शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी नहीं ली। ऐसे में नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि आपने सांगठनिक प्रक्रिया को पूरा किए बिना झांसी में कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जैसे कि आप जानते हैं कि इन नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुमोदन आवश्यक है।
विज्ञापन


वर्जन..
मैं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में काम कर रहा हूं। शुक्रवार को मोंठ में सम्मान समारोह हुआ। अब रविवार को समथर में भी सम्मान समारोह होना है। नियुक्ति रद्द होने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश मुख्यालय में बात की तो वहां से कहा गया कि अगर हटाया जाता है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदेश जारी करेगी। - बलवान सिंह यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed