{"_id":"67cf49ebfd9641f3e802bf66","slug":"the-groom-refused-to-engage-after-being-threatened-by-a-gangster-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-510866-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गैंगस्टर के धमकाने पर दूल्हे ने सगाई से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गैंगस्टर के धमकाने पर दूल्हे ने सगाई से किया इन्कार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फिल्मी कहानी की तरह रीयल लाइफ में भी गैंगस्टर के धमकाने पर दूल्हे ने सगाई से इन्कार कर दिया। दुल्हन पूरे दिन सगाई की रस्म का इंतजार ही करती रह गई। दुल्हन के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर रहने वाले दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी जतारा निवासी युवक से तय की है। 9 मार्च को फलदान एवं तिलक होना था। इसके बाद 16 अप्रैल को शादी होनी थी। सगाई से एक दिन पहले पंचवटी कॉलोनी निवासी गैंगस्टर प्रमोद गौतम उर्फ शेरा ने दूल्हे को फोन करके शादी न करने के लिए धमका दिया। दूल्हे के पिता को भी धमकाते हुए शादी होने पर जान से मार डालने की धमकी दी। दूल्हे ने जब शेरा के बारे में पता किया तब मालूम चला कि वह गुर्जरा गांव का रहने वाला शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। यह बात मालूम चलने पर दूल्हा डर गया।
उसने सगाई के दिन ही सगाई से इन्कार कर दिया। यह सुन दुल्हन के पिता सदमे में आ गए। शादी की तैयारी में काफी पैसा खर्च कर चुके थे। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, दूल्हे एवं उसके पिता किसी कीमत पर शादी करने को राजी नहीं हुए। आरोप है शेरा ने युवती को भी जान से मार डालने की धमकी दी। पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी शेरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को ताश रही है।