फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The fire did not burn without decorating the pavilion, many brides left without vermillion.

Jhansi News: मंडप सजा न अग्नि जली, बिना सिंदूर विदा हुईं कई दुल्हनें

Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
The fire did not burn without decorating the pavilion, many brides left without vermillion.

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था हावी रही। कई जोड़े तो बिना अग्नि के ही फेरे लेते नजर आए। आपाधापी में कई दुल्हनें बिना सिंदूर लगवाए ही विदा हो गईं। विवाह के लिए मंडप भी नहीं सजाया गया था।



विवाह समारोह में 149 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इनमें 140 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से शादियां हुईं। नौ जोड़ों का निकाह करवाया गया। पंडाल में ब्लॉकवार जोड़ों के विवाह की व्यवस्था की गई थी लेकिन आलम यह था कि कई जोड़ों के पास मंडप नहीं था। उनके परिजन मंडप के लिए यहां-वहां भटक रहे थे। परिसर में मंडप को अस्त-व्यस्त तरीके से रख दिया गया था जबकि उन्हें सजाया जाना चाहिए था। इतना ही नहीं, तमाम जोड़ों को तसलों में लकड़ियां तो दे दी गई थीं, लेकिन उन्हें प्रज्ज्वलित करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में बगैर आग के ही कई जोड़े फेरे लेते दिखाई दिए। इस अव्यवस्था पर जोड़े और उनके परिजन आक्रोशित भी नजर आए। अंत में जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया।
विज्ञापन


सिंदूर डलवाना भूले पंडितजी

विवाह समारोह संपन्न हो गया लेकिन कई दुल्हनों के माथे पर सिंदूर नहीं लगा था। पूछने पर कई दुल्हनों ने बताया कि पंडितजी ने जैसा बताया, वैसा ही किया। पंडितजी ने सिंदूर लगाने के लिए कहा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

सभी को अलग से मंडप दिया जाना संभव नहीं था। ऐसे में चार जोड़ों के बीच एक मंडप रखा गया था। लकड़ी की भी व्यवस्था की गई थी। विभाग की ओर से योजना के तहत नियमानुसार सभी इंतजाम किए गए थे। - ललिता यादव, समाज कल्याण अधिकारी


सरकार ने किया दहेज जैसी कुरीति को तोड़ने का काम : पवन

सामूहिक विवाह समारोह में सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह के जरिये सरकार ने दहेज जैसी बड़ी कुरीति को तोड़ने का काम किया है। एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना से नवविवाहित जोड़ों को जीवन सुखमय और समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी। इसके बाद, सभी जोड़ों को उपहार भेंट किया गया। मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, उप निदेशक समाज कल्याण विभाग एसएन त्रिपाठी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल बिरसैनिया आदि मौजूद रहे। संचालन राहुल द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed