{"_id":"6ad29303597c7d6d8e077487","slug":"the-female-students-visited-the-community-health-centre-and-learned-about-the-health-services-provided-there-jhansi-news-c-131-1-ltp1030-165217-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को समझा
Sat, 17 Oct 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
मड़ावरा। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से सेल्फ एस्टीम आधारित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर उपचार कराने की प्रक्रिया समझी।
इस दौरान छात्राओं ने अस्पताल में पंजीयन, चिकित्सक से परामर्श, रक्त परीक्षण, एक्सरे जांच और दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापिका रहनुमा बानो के निर्देशन में अस्पताल पहुंची छात्राओं को ओपीडी में मरीजों के पंजीयन से लेकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही छात्राओं ने पैथोलॉजी में होने वाली रक्त जांच, एक्सरे कक्ष और दवा वितरण केंद्र की कार्यप्रणाली को भी समझा। उन्हें आयुष्मान भारत योजना और 108 एंबुलेंस सेवा सहित अस्पताल में उपलब्ध अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।