{"_id":"62c9db7f447d4370b90acfbe","slug":"the-exercise-to-bring-the-land-treasures-deposited-in-the-police-stations-to-the-state-museum-started-jhansi-news-jhs2245014155","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में जमा जमीनी खजाने को राजकीय संग्रहालय लाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में जमा जमीनी खजाने को राजकीय संग्रहालय लाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
झांसी। सालों से बुंदेलखंड के विभिन्न थानों में जमा जमीनी खजाने को राजकीय संग्रहालय में लाने की पहल की गई है। जिसके तहत राजकीय संग्रहालय प्रबंधन द्वारा बुंदेलखंड के समस्त जिलों के जिलाधिकारियों को अनुरोध पत्र लिखकर सुपुर्दगी की मांग की है।
बुंदेलखंड के कई जिलों में खुदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्के, अष्ट धातु की मूर्तियों के साथ ही प्राचीन समय की कई मूर्तियां निकली हैं। जमीन से खजाना निकलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जब्त कर संबंधित थानों में जमा कर दिया जाता है। नियमित निगरानी नहीं होने के कारण सालों से यह खजाना थानों में ही जमा है। लेकिन अब राजकीय संग्रहालय प्रबंधन की ओर से राजकीय संग्रहालय लाने की कवायद को शुरू किया गया है। जिसके तहत बुंदेलखंड के समस्त जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर खजाने की सुपुर्दगी की मांग की गई है।
इस संबंध में राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक एसके दुबे ने बताया कि थानों में जमा सोने-चांदी के सिक्कों के साथ अन्य धातुओं की मूर्तियों को राजकीय संग्रहालय लाने की शुरूआत की गई है। जिसके तहत समस्त जिलाधिकारियों को पत्र लिख गया है।