फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The electricity went off... Yogi saw the water treatment plant in the light of the mobile

बिजली हुई गुल...मोबाइल की रोशनी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट देखा योगी ने

Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The electricity went off... Yogi saw the water treatment plant in the light of the mobile
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर पेयजल योजना फेज टू का निरीक्षण करने के लिए बबीना गए थे। यहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो रहा है। जैसे ही अफसर उन्हें ट्रीटमेंट प्लांट के पास ले गए अचानक बत्ती गुल हो गई। क्योंकि रात को करीब 8 बजे का वक्त था लिहाजा दूर दूर तक अंधेरा पसर गया। इतना अंधेरा था कि लोग एक दूसरे को देख भी नहीं पा रहे थे। अफसरों में घबराहट फैल गई। आनन फानन में सभी ने अपने मोबाइल की टार्च जलाई। अफसरों ने बिजली वालों को फोन किया। हालांकि 30 सेकंड बाद ही बिजली आ गई थी।
विज्ञापन

झांसी महानगर में करीब दो लाख की आबादी तक घर घर पानी पहुंचाने के लिए महानगर पेयजल योजना फेज टू बनाई गई है। यह योजना 2019 में शुरू हुई। इस योजना के अंतर्गत महानगर में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट को जून 2022 में पूरा होना है लेकिन अभी भी काफी काम अधूरा है। मुख्यमंत्री को जब पता चला कि प्रोजेक्ट में विलंब हो रहा है तो उन्होंने निरीक्षण करने की बात कही। शाम को करीब 7 बजे झांसी से बबीना के लिए रवाना हो गए। जिस वक्त ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंचे उस समय वहां रोशनी थी। बल्ब लगे थे। लेकिन अचानक बत्ती गुल हो गई। अंधेरा पसर गया। सीएम के साथ मौजूद सभी अधिकारी बेचैन हो गए। किसी ने रोशनी की टार्च जलाई तो किसी ने बिजली वालों को फोन करना शुरू किया। हालांकि कुछ देर बाद भी लाइट आ गई थी। बताया जाता है कि इस पर भी मुख्यमंत्री नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed