फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The effect of the new traffic system was visible in the city Kotwali area, if people did not agree, challans were issued to 71 people.

Jhansi News: शहर कोतवाली क्षेत्र में यातायात की नई व्यवस्था का दिखा असर, नहीं माने तो 71 के काटे गए चालान

Thu, 16 Jan 2025 05:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
The effect of the new traffic system was visible in the city Kotwali area, if people did not agree, challans were issued to 71 people.

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में बुधवार से यातायात की नई व्यवस्था लागू की गई। इससे बाजारों में लोगों का आवागमन काफी हद सुगम नजर आया। इस दौरान उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए 71 चालान काटे गए।



शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार सुभाषगंज, मानिक चौक, कोतवाली की ढाल, सराफा बाजार और बड़ाबाजार को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात की नई व्यवस्था बनाई गई है। इस व्यवस्था के तहत दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक बाजारों में ऑटो, ई-रिक्शा, लोडर व चौपहिया का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, स्कूली वाहन, मरीजों के वाहन व एंबुलेंस को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन


यातायात की इस नई व्यवस्था बुधवार को लागू की गई। पहले दिन आठ प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही, जो प्रतिबंधित वाहनों को बाजारों में प्रवेश करने से रोकते रहे। हालांकि, दूसरे रास्तों से कुछ वाहन बाजारों में पहुंचे भी। ऐसे 71 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस के इस प्रयास से पहले दिन बाजारों यातायात की व्यवस्था काफी हद तक पटरी पर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि झांसी के इन प्रमुख बाजारों में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे यहां ग्राहक भी आने से कतराने लगे थे। इससे असर कारोबार पर भी पड़ रहा था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में लागू की गई यातायात की नई व्यवस्था पहले दिन सफल साबित हुई है। इसमें व्यापारियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए हैं। - स्नेहा तिवारी, सीओ यातायात


बोले व्यापारी...

फोटो---



यातायात की नई व्यवस्था लागू होने का पहले दिन असर तो नजर आया लेकिन इसे और सख्ती से लागू करना होगा। तभी बाजारों को जाम से मुक्ति मिल पाएगी। - प्रदीप कुमार जैन, सुभाषगंज

शहर के बाजारों का जाम से बुरा हाल बना हुआ है। ग्राहक भी यहां आने से कतराने लगे हैं। इस व्यवस्था से थोड़ी राहत मिली है। - राशिद कुरैशी, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed