फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The doctor raped a female bank manager and then a student.

Jhansi News: डॉक्टर ने महिला बैंक मैनेजर के बाद छात्रा से किया दुष्कर्म

Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The doctor raped a female bank manager and then a student.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पुखरायां (कानपुर देहात) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डा. राजवीर सिंह के खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने के आरोप में बीयू में पढ़ने वाली छात्रा ने महिला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिकित्सक महिला बैंक मैनेजर से भी दुष्कर्म का आरोपी है।
मूल रूप से समथर थाना अंतर्गत एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी जान पहचान जालौन के जुगराजपुरा गांव निवासी डा. राजवीर सिंह से हुई थी। राजवीर पहले से शादीशुदा था। उसने यह बात छिपाकर दोस्ती की। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया। इसका विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। कोविड काल में उसने शादी कर ली। पुत्री के जन्म के बाद अचानक राजवीर अलग रहने लगा। घर आने पर तमंचा दिखाकर जान से मार डालने की धमकी देता था। इस दौरान उसे अन्य युवतियों से उसके संबंध का पता चला।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में आरोपी डा. राजवीर ने जनपद शाहजहांपुर के कोतवाली निवासी महिला बैंक मैनेजर से भी दोस्ती की थी। शादी करने का झांसा देकर उससे भी दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर बैंक मैनेजर को भी ब्लैकमेल करता था। परेशान होकर उसने शाहजहांपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चिकित्सक के खिलाफ जालौन के रेंदर थाने में किसी अन्य महिला ने दहेज उत्पीड़न एवं जान से मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अन्य कई युवतियों को भी अपना शिकार बनाया है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed