फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Director General came to know the condition of the prisoners, also talked to the visitors

Jhansi News: महानिदेशक ने जाना बंदियों का हाल, मुलाकातियों से भी की बातचीत

Sat, 22 Jul 2023 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Director General came to know the condition of the prisoners, also talked to the visitors
- जेल का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों व व्यवस्थाओं को परखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक कारागार प्रशासन व सुधार सेवाएं एसएन साबत ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों व मुलाकातियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। साथ ही जेल में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति भी परखी।

पुलिस महानिदेशक एसएन साबत शनिवार दोपहर बारह बजे जिला कारागार पहुंचे। यहां जेल चौकी का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज के न मिलने पर नाराजगी भी जताई। ई-मुलाकात कक्ष देखा और यहां बंदियों से मिलने आए लोगों से बातचीत की। मुलाकातियों से पूछा कि जेल में मुलाकात के कोई पैसे तो नहीं लेता है। इसके बाद जेल में उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत कर जाना कि उन्हें जेल मेन्यू के अनुसार सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। भंडारगृह में जाकर भोजन की गुणवत्ता देखी। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दिया जाने वाला भोजन भी चखा। अस्पताल में भर्ती बंदियों का हाल-चाल भी जाना। महानिदेशक ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। साथ ही पुस्तकालय व वीडियो कांफ्रेंस कक्ष का भी निरीक्षण किया। महानिदेशक ने जेल में पौधा भी लगाया। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार, जेलर सुरेश मिश्रा, कस्तूरीलाल गुप्ता, जगवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed