फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The delegation submitted a memorandum to the BSA after not receiving the honorarium for the training conducted at the BRC.

Jhansi News: बीआरसी में हुए प्रशिक्षणों का नहीं मिला मानदेय, प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Sun, 23 Nov 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The delegation submitted a memorandum to the BSA after not receiving the honorarium for the training conducted at the BRC.

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि बीआरसी में कराए गए प्रशिक्षणों का मानदेय नहीं मिला है। बजट होने के बावजूद शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया के मानदेय का समय से भुगतान न होने पर रोष जताया गया।


ऑनलाइन चयन वेतनमान की प्रक्रिया शासनादेश के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर धीमी होने पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई एआरपी पर्यवेक्षण की जगह निरीक्षण अंदाज में शासनादेश के विपरीत कार्य कर रहे हैं। प्रधानाध्यापकों को एक दिन पहले सूचित किए बगैर विद्यालय पहुंचकर अनुचित माहौल बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान शिवकुमार पाराशर, आनंद मोहन मिश्रा, अब्दुल नोमान, उमेश बबेले, संजीव अड़जरिया, उमाशंकर शर्मा, कैलाश वैश्य, हर्षेंदु गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed