फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The death of the farmer who went to guard the crop on the field

खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत

Mon, 07 Mar 2022 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
The death of the farmer who went to guard the crop on the field
झांसी (बंगरा)। खेत की रखवाली करने गए एक किसान की मौत हो गई। उसने बैंक से कर्ज ले रखा था। फसल भी चौपट हो गई थी, इससे वह सदमे में रहता था।
विज्ञापन

शनिवार की रात किसान सुरेंद्र सिंह परिहार बची खुची फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। रविवार सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी और बैंक कर्ज के कारण सुरेंद्र परेशान रहता था। ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के कारण भी कई दिनों से वह उदास रहने लगा था। सुरेंद्र सिंह (35) के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। सूचना लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम सहित उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सभी ने परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है। किसान की मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष उल्दन अजमेर सिंह भदौरिया और बंगरा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed