{"_id":"58dffd154f1c1b1b4063e927","slug":"the-dam-will-be-full-no-prolem-fordrinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध लबालब, पेयजल की नहीं होगी किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध लबालब, पेयजल की नहीं होगी किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
dam
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के मुख्य बांधों से जुड़े लोगों को इस साल पीने के पानी की समस्या का सामना नहीं करना होगा। इस बार बांधों में पीने के लिए पर्याप्त पानी है। यही कारण है कि किसानों की मांग पर नहरों को बीस मार्च तक चलाया गया। सभी नहरों में निर्धारित रोस्टर से अधिक पानी दिया गया।
वैसे जनपद वासी माताटीला, पारीछा, पहूज, सपरार, डोंगरी व बड़वार बांध के पानी का उपयोग करते हैं, लेकिन अधिकतर आबादी माताटीला पर निर्भर है। इस बांध से झांसी शहर, बबीना, तालबेहट आदि आस पास के क्षेत्रों की जलापूर्ति होती है। अन्य बांधों से भी आस पास के क्षेत्रों को पानी मिलता है। पिछले साल पर्याप्त बरसात होने से इस बार बांधों में जल स्तर अच्छा है। इसके चलते सभी नहरों में निर्धारित रोस्टर से अधिक पानी दिया गया। कुल मिलाकर बांधों में इतना पानी है कि पूरी गर्मी आराम से गुजर जाएगी। वहीं, 15 मई से दो सप्ताह तक नहरें चलाकर तालाब और पोखरों को भरा जाएगा, ताकि जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। मालूम हो कि, जनपद में 166 तालाब और पोखर है।
‘गर्मियों में सबसे अधिक सपरार बांध का जल स्तर गिरने से मऊरानीपुर क्षेत्र में जल संकट खड़ा हो जाता था। इस कारण संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति एक समय करनी पड़ती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार सपरार बांध में पीने के लिए पर्याप्त पानी है।’
विज्ञापन
हर्षेंद्र गुप्ता,
अधिशासी अभियंता, सपरार प्रखंड झांसी।