फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The crowd slapped those who raised questions on Maha Kumbh

Jhansi News: ‘महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को जनसैलाब ने मारा तमाचा’

Sun, 02 Mar 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The crowd slapped those who raised questions on Maha Kumbh

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिव्य-भव्य, ऐतिहासिक और अलौकिक महाकुंभ का आयोजन प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है। कुछ लोगों ने महाकुंभ पर सवाल उठाए हैं। चूंकि, संत और श्रद्धालु तमाचा नहीं मारते हैं मगर महाकुंभ में जो जन सैलाब उमड़ा, वो विरोधियों की मुंह पर करारा तमाचा है।

दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन कर सर्किट हाउस पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सरकार श्रद्धालु, संतों की सेवा की दृष्टि, गंगा में घाटों के निर्माण की दृष्टि से जो बेहतर है, वह कर रही है। सपा प्रमुख की ओर से महाकुंभ में हुई आय को मृतकों के परिजनों को मुआवजा के तौर पर दिए जाएं, के सवाल पर केशव बोले कि अखिलेश यादव हमारे सलाहकार नहीं हैं। कांग्रेस और सपा दलितों की दुश्मन पार्टी है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास करती है। एक सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि सपा गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों की पार्टी है। इन्हें निकाल दो तो समाजवादी पार्टी आज ही समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed