फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The cousin had killed his elder brother by paying betrayal for land

जमीन की खातिर सगे भाई ने सुपारी देकर कराई थी बड़े भाई की हत्या

Sat, 02 Jul 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The cousin had killed his elder brother by paying betrayal for land
झांसी। जमीन की खातिर सगे छोटे भाई ने तीस हजार रुपये की सुपारी देकर बड़े भाई की हत्या कराई थी। हत्या के करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टहरौली सीओ विवेक सिंह के मुुताबिक बड़ा भाई शराब पीने का लती था। वह जमीन बेच देता था। घर की पूरी जमीन पर कब्जा रखने के लिए छोटे भाई ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी थी।
विज्ञापन

सीओ टहरौली ने बताया कि उल्दन थाना के उल्दन गांव में नारायण दास (35) उर्फ लपूके पुत्र सुम्मेर कुशवाहा की 17 मई शाम तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसका शव घर से थोड़ी दूर पड़ा हुआ था। नारायण के छोटे भाई पुरुषोत्तम ने गांव के दीपेश उर्फ लकी एवं राजू आदिवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को राजू गांव में पुरुषोत्तम के घर के पास दिखा। सुरागकशी के बाद पुलिस ने राजू को पकड़ लिया।
विज्ञापन

राजू की निशानदेही पर दीपेश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में राजू ने पुलिस को बताया कि वह पुरुषोत्तम से हत्या के एवज में तीस हजार रुपये मांगने गया था। यह पैसा पुरुषोत्तम नहीं दे रहा था। पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि पुरुषोत्तम ने ही अपने भाई नारायण को मारने के एवज में दोनों को तीस हजार रुपये देने का वायदा किया था। पुलिस ने पुरुषोत्तम को उठाकर उससे पूछताछ की तब पूरा मामला खुल गया। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसने काफी जमीन बेच दी। कुछ दिन पहले भी उसने जमीन बेच दिया था। यह देखकर पूरी जमीन पर अपना कब्जा बनाए रखने के लिए पुरुषोत्तम ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। गांव के ही दीपेश एवं राजू को तीस हजार रुपये देने का वायदा करके इस काम के लिए राजी कर लिया। नारायण की हत्या के बाद पुरुषोत्तम ने बचने के लिए दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। सीओ के मुताबिक दीपेश, राजू, पुरुषोत्तम एवं छत्रपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed