फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The country will become strong only if we move forward unitedly: Brigadier Charag

एकजुट रहकर आगे बढ़ें तभी होगा देश मजबूत : ब्रिगेडियर चारग

Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The country will become strong only if we move forward unitedly: Brigadier Charag

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। संग्राम 1857 साइकिल अभियान दल का स्वागत बुधवार को झांसी में जीओसी मेजर जनरल अतुल कुमार भट्ट ने फ्लैग इन करते हुए किया। इसका आयोजन एनसीसी निदेशालय लखनऊ की ओर से किया गया। इसमें ब्रिगेडियर नरेंद्र चारग (सेना मेडल) सहित 9 सीनियर डिवीजन एवं पांच सीनियर विंग के कैडेट शामिल रहे। इस दौरान ब्रिगेडियर चारग ने कहा कि जब हम संगठित हुए तभी आजाद हुए और आगे बढ़े। देश को यदि मजबूत बनाना है तो हम लोगों को एकजुट रहकर आगे बढ़ना होगा।



यह साइकिल अभियान दल एक जनवरी को मेरठ से शुरू होकर बरेली, लखनऊ, वाराणसी से कानपुर व उरई होते हुए बुधवार को झांसी पहुंचा। एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार उरई से झांसी तक साइकिल अभियान दल के साथ रहे। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान कर्नल प्रशांत कक्कड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर नरेंद्र चारग ने बताया कि इस साइकिल अभियान का मकसद 1857 के संग्राम के बलिदानों के बारे में आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना है। 17 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे साइकिल दल ग्वालियर के लिए रवाना होगा। प्रतिदिन औसतन 112 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए यह साइकिल दल कुल 2025 किलोमीटर की दूरी तय कर 28 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगा। अभियान के अंतिम दिन साइकिल दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गणतंत्र दिवस समारोह की शृंखला में आयोजित एनसीसी की पीएम रैली के दौरान फ्लैग इन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed