फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The corporation is running buses on rural routes without permit

Jhansi News: बगैर परमिट ग्रामीण रूटों पर बसें दौड़ा रहा निगम

Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The corporation is running buses on rural routes without permit
जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने लगाया आरोप, परिवहन अधिकारियों से अंकुश लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिवहन निगम बगैर परमिट के कई ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन कर रहा है। इससे निजी बस संचालकों को नुकसान हो रहा है, साथ ही विवाद की स्थिति बन रही है। जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने परिवहन अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि झांसी से टहरौली, टोड़ी फतेहपुर, ककरबई, चिरगांव, कुरेठा, गरौठा-राठ आदि मार्गाें पर बिना परमिट और बगैर समय सारिणी के बसें दौड़ रही हैं। इन्हीं बसों के साथ उनकी निजी बसें भी चलती हैं। रोडवेज स्टाफ से परमिट व समय सारिणी मांगी जाती है तो वह दिखाते नहीं हैं। इसके चलते विवाद होता है। इस दौरान अध्यक्ष अनूप यादव, महामंत्री मु. जावेद, राकेश यादव, अशोक यादव, राघवेन्द्र सिंह बुंदेला, प्रदीप गुप्ता, राजू श्रीनाथ, करन छत्रपाल, हाशिम अली, प्रिंस, सुरेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed