फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The corporation could not plan to spend Rs 45 crore even in the new year

Jhansi News: नए साल में भी 45 करोड़ खर्च की योजना नहीं बना पाया निगम

Mon, 06 Jan 2025 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The corporation could not plan to spend Rs 45 crore even in the new year
नवंबर में पहली और दिसंबर में मिल चुकी दूसरी किस्त, विकास कार्यों पर नहीं लग पा रही मुहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के खाते में 15वें वित्त आयोग से मिले 45 करोड़ रुपये पड़े हुए हैं। इस बजट से मुख्य मार्गों से लेकर बड़े नालों तक का निर्माण कराया जा सकता है लेकिन नए साल की शुरुआत होने के बाद भी निगम प्रशासन बैठक नहीं कर पाया है।
नगर निगम को नवंबर 2024 में पहली किस्त के रूप में 22.50 करोड़ रुपये मिले थे। फिर दिसंबर में दूसरी किस्त में भी 22.50 करोड़ रुपये बजट प्राप्त मिला। अब बंधित और गैर बंधित मद को मिलाकर नगर निगम के खाते में 45 करोड़ रुपये पड़े हुए हैं। बताया गया कि 15वें वित्त के गैर बंधित बजट को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छ भारत मिशन, अवस्थापना के कार्यों जैसे कि बड़ी सड़कों, नालों, नालियों आदि में खर्च किया जा सकता है। बंधित बजट को शासन के निर्देशों पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

बजट खर्च करने के लिए नगर निगम में महापौर की अध्यक्षता में बैठक होती है। पहली किस्त मिलने से अब तक बजट खर्च करने को लेकर बैठक नहीं हो पाई है। ऐसे में विकास कार्यों पर मुहर नहीं लग पा रही है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि जल्द ही 15वें वित्त आयोग को लेकर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed