फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The contract for the municipal corporation's bus stand was done for Rs. 12 lakhs

Jhansi News: 12 लाख में हुआ नगर पालिका का बस स्टैंड का ठेका

Sat, 22 Mar 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The contract for the municipal corporation's bus stand was done for Rs. 12 lakhs
- नगर पालिका परिषद चिरगांव के विभिन्न ठेकों की लगाई गई बोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। नगर पालिका परिषद चिरगांव कार्यालय में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव लेखा लिपिक, कौशल राय ठेका प्रभारी, राममिलन शर्मा की मौजूदगी में नगर पालिका के सभागार कक्ष में पशुहाट, बस स्टैंड, कांजी होर्डिंग, छह सामुदायिक शौचालय की वित्तीय वर्ष 2025-26 की खुली नीलामी कराई गई। जिसमें नगर पालिका की नियम व शर्तों के अनुसार ठेका पशुहाट साप्ताहिक में प्रमोद कुमार प्रजापति, सौरभ पाठक, चेतराम के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें अधिकतम बोली प्रमोद कुमार प्रजापति के द्वारा 1,24,500 लाख की लगाई गई।

इसके बाद ठेका कांजी हाउस में चंद्रप्रकाश, प्रमोद कुमार प्रजापति, संजीव निरंजन के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें चंद्रप्रकाश के द्वारा अधिकतम बोली 57,500 रुपये गई। इसके बाद ठेका होर्डिंग में धीरज गुप्ता, विशाल साहू, कृष्ण डिस्ट्रीब्यूटर और कॉन्टेक्टर झांसी, उमेश गुप्ता, आकाश ने प्रतिभाग किया। जिसकी अधिकतम बोली कृष्ण डिस्ट्रीब्यूटर झांसी के द्वारा 2,11,000 की बोली गई। इसके बाद ठेका 6 सामुदायिक शौचालय में आसाराम, छोटेलाल, विक्रम के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसकी अधिकतम बोली आसाराम के द्वारा 24,000 बोली गई। सबसे महत्वपूर्ण ठेका बस स्टैंड में चेतराम, सौरभ पाठक, प्रमोद कुमार प्रजापति के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसकी अंतिम बोली प्रमोद कुमार प्रजापति के द्वारा 12,12,500 बोली लगाई गई। यह सभी ठेका वित्तीय वर्ष 2025-26 के 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद क्षितिज रायकवार, शवाना मंसूरी, उस्मान खान, सरताज खां, पालिका कर्मचारी नीतेश कुमार समाधिया, कमलेश, साबिर अली, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed