फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The company turned its back on work, darkness on the roads of half the city

Jhansi News: कंपनी ने काम से मुंह फेरा, आधे शहर की सड़काें पर अंधेरा

Thu, 27 Jul 2023 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The company turned its back on work, darkness on the roads of half the city
झांसी। शहर की सड़कों को रोशन करने के लिए महानगर में 24077 स्ट्रीट लाइटें लगाने वाली कंपनी ईईएसएल के कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया है। इसके चलते आधे शहर की सड़कों पर अंधेरा पड़ा हुआ है। महानगर में करीब 10 हजार स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। लगातार लाइटें खराब होने और बंद होने की शिकायतों के बाद नगर आयुक्त ने कंपनी पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

साल 2017 में प्रदेश स्तर से महानगरों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा ईईएसएल कंपनी को सौंपा गया। अनुबंध के तहत कंपनी को नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और उनकी मरम्मत कराने का जिम्मा सात साल के लिए सौंपा गया था। महानगर में कंपनी ने 60 वार्डों में 24077 लाइटें लगाईं। कंपनी को शिकायत के बाद 48 घंटे में लाइट को सही करना होता था, लेकिन तीन महीने पहले कंपनी के कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद महानगर में लगी लाइटों को सही नहीं कराया जा सका। नगर निगम की ओर से कंपनी से पत्राचार किया गया, लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। उधर, निगम में लाइटें खराब होने की शिकायतों का अंबार लग गया। बताया जाता है कि तीन महीने में लाइटें खराब होने की पांच सौ से ज्यादा शिकायतें पहुंच गई हैं। जबकि 10 हजार लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर नगर आयुक्त ने कंपनी पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर पहले भी पांच लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने जुर्माने को कंपनी को दी जाने वाली धनराशि से कटौती करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर में खराब मिलीं 3500 लाइटें
लगातार लाइटें सही न होने पर नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों ने ईईएसएल कंपनी के गोदाम का निरीक्षण किया। यहां 3500 लाइटें रखी पाई गईं, लेकिन यह सब खराब निकलीं। दो महीने से कंपनी लाइटों की मरम्मत भी नहीं करा रही है।
हर महीने 34 लाख का थमा रहे बिल
कंपनी भले ही दो महीने से काम नहीं कर रही है, लेकिन निगम के पास हर महीने 34 लाख का बिल पहुंच रहा है। हालांकि निगम हर महीने बिल की 30 फीसदी राशि का भुगतान करता है। बाकी 70 फीसदी राशि शासन स्तर से खर्च की जाती है। वर्ष 2019 से अब तक निगम 6.36 करोड़ का भुगतान कंपनी को कर चुका है।

महानगर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को कंपनी तीन महीने से सही नहीं कर रही है। इसे लेकर 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जोकि भुगतान से काटा जाएगा।- पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed