{"_id":"68250bbfb0bc4f478e0ff0f4","slug":"the-committee-started-investigation-against-the-head-and-secretary-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-555131-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रधान और सचिव के खिलाफ कमेटी ने शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रधान और सचिव के खिलाफ कमेटी ने शुरू हुई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिना प्रस्ताव पास कराए ग्राम सभा की जमीन पर 90 दुकानें बनाकर आवंटित कर दी गईं। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। इसे एक सप्ताह में जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। बुधवार से कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी।
बबीना ब्लॉक के रक्सा ग्राम पंचायत निवासी सेवाराम राजपूत ने जिलाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रक्सा ग्राम सभा की जमीन पर 1999- 2020 के बीच फर्जीवाड़ा कर 90 दुकानें बना दी गईं। फर्जी रसीद काटकर यह दुकानें मोटी कीमत लेकर आवंटित कर दी गईं। इनको एग्रीमेंट के तहत मौजूदा प्रधान ने खाली करने को कहा। अधिकांश दुकानदार तैयार हो गए, लेकिन एक महिला कोर्ट जा पहुंची। कोर्ट ने महिला को दुकान खाली करने का आदेश दिया। इसके बाद दुकान खाली कराई जा सकी।
विज्ञापन
उधर, ग्राम समाज की जमीन पर फर्जीवाड़ा करने की शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंच गई। राजस्व रिकार्ड खंगालने पर दुकानों का निर्माण बिना इजाजत ग्राम पंचायत की जमीन पर मिला। डीपीआरओ डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। एक सप्ताह में जांच कमेटी को रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन