फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The committee called the student and the accused teacher to present their side.

Jhansi News: कमेटी ने छात्रा, आरोपी शिक्षक को पक्ष रखने के लिए बुलाया

Tue, 24 Oct 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The committee called the student and the accused teacher to present their side.
बीबीसी में छात्रा से अश्लील हरकत प्रकरण में प्राचार्य ने गठित की है समिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में एमएससी की छात्रा से शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोपों की जांच तीन सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी ने छात्रा और शिक्षक दोनों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेगी।

बीबीसी में एमएससी फिजिक्स की छात्रा ने करीब दो सप्ताह पहले प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि लैब में एक शिक्षक ने उसके साथ अश्लील व्यवहार किया। जब ये घटना हुई तब वो लैब में अकेली थी। शिक्षक की इस हरकत का उसने विरोध किया। छात्रा के साथ परिजन भी कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य कक्ष में शिक्षक के साथ हाथापाई कर दी। प्राचार्य डॉ. टीके शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराने का जिम्मा तीन सदस्यीय कमेटी को सौंप दिया गया है। कमेटी ने दोनों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed