फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The commissioner gave tea to the employees who reached the office late

विलंब से कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों को कमिश्नर ने पिलाई चाय

Sat, 09 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The commissioner gave tea to the employees who reached the office late
झांसी। शुक्रवार को मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने देर से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को अनूठे अंदाज में उनकी गलती का अहसास कराया। कर्मचारियों को अपने साथ चाय पिलाई और समय से कार्यालय पहुंचने की नसीहत दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सुबह 10.20 बजे कमिश्नरी कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का मुआयना किया, जिसमें छह कर्मचारी रघुराज सिंह जादौन, धर्मेंद्र कोष्टा, दिलीप अहिरवार, चंदा विश्वकर्मा, धनलाल व राजकुमार अनुपस्थित पाए गए। हालांकि, बाद में ये सभी कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए। इन सभी को मंडलायुक्त के पास रखी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने को कहा गया। किसी तरह एक-एक कर कर्मचारी हिम्मत जुटाकर मंडलायुक्त के कक्ष में पहुंचे। मंडलायुक्त ने कर्मचारियों के सामने रजिस्टर रख दिया और उस पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। लेकिन, कर्मचारी हस्ताक्षर करने की जगह विलंब से आने का कारण बताने में जुट गए। इसके बाद मंडलायुक्त ने सभी को अपने साथ चाय पिलाई। इस दौरान कर्मचारी पश्चाताप में डूबे नजर आए। मंडलायुक्त ने सभी को समय से ऑफिस पहुंचने की नसीहत दी। कमिश्नर के इस कदम की चर्चा शुक्रवार को दिन भर पूरे प्रशासनिक हलके में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed