फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Collector resolved several issues on the spot.

Jhansi News: कलेक्टर ने मौके पर सुलझाईं कई समस्याएं

Wed, 04 Nov 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The Collector resolved several issues on the spot.
शिवपुरी। कलेक्टर अर्पित वर्मा की पहल पर मंगलवार को तहसील पिछोर के खोड़ उपतहसील कार्यालय में जनसुनवाई शिविर लगा। इसमें शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन भी उपस्थित रहे। शिविर में राजस्व, नामांतरण, बिजली, पानी, राशन और पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के आवेदन मिले। कलेक्टर ने कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया और शेष के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में खोड़ निवासी कोमल प्रसाद, शेरगढ़ निवासी रामदेवी प्रजापति और चंदावनी की लीला आदिवासी के नाम तत्काल बीपीएल सूची में जोड़े गए। लीला आदिवासी को आहार अनुदान योजना में भी शामिल किया गया। एक पिता की जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि लोधी के आधार कार्ड की समस्या का भी समाधान हुआ। बड़ी बेटी रिद्धि का आधार कार्ड प्रिंट कर दिया गया, जबकि छोटी बेटी सिद्धि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed