{"_id":"68e57b54ebaf7e679b086f79","slug":"the-cm-will-come-to-jhansi-tomorrow-and-will-stay-for-three-and-a-quarter-hours-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-655859-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कल झांसी आएंगे सीएम, पौने तीन घंटे रुकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कल झांसी आएंगे सीएम, पौने तीन घंटे रुकेंगे
विज्ञापन
- कन्वेंशन सेंटर में उतरेगा हेलीकॉप्टर, एक घंटे तक विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अक्तूबर को झांसी आएंगे। मंगलवार को उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया। वह पौने तीन घंटे झांसी में रुकेंगे। खेलकूद समारोह में हिस्सा लेने के साथ ही विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
बृहस्पतिवार सुबह 09:35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना होंगे। वह सुबह 10:55 बजे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां से सीधे सुबह 11 बजे भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उनका आगमन होगा। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां एक घंटे तक रुकने के बाद दोपहर 12 बजे कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना होंगे। 12:05 बजे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। एक घंटे तक झांसी के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 01:40 बजे कन्वेंशन सेंटर से हेलीकॉप्टर से जालौन के लिए रवाना हो जाएंगे।
21वीं बार झांसी आ रहे सीएम योगी
सीएम योगी 21वीं बार झांसी आ रहे हैं। उनके दूसरे कार्यकाल में यह चौथा दौरा है। सबसे पहले सीएम 20 अप्रैल 2017 को झांसी आए थे। पिछली बार 11 मार्च 2025 को सीएम का झांसी आगमन हुआ था। तब उन्होंने क्राफ्ट मेला मैदान में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना कार्यक्रम को संबोधित किया था। इसके अलावा अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।